MS Excel क्या है?

एम एस एक्सेल  MS Excel

MS Excel जिसका पूरा नाम Microsoft Excel है जिसे केवल Excel के नाम से भी जाना जाता है। यह Microsoft Corporation के द्वारा विकसित किया गया एक Spreadsheet Program है जो Data को Tabulation Format में रखने की सुविधा प्रदान करती है। यह Microsoft Office Suite के अंतर्गत आने वाला एप्लीकेशन है।


जिस प्रकार पुराने समय में डाटा को रजिस्टर पर मनुअली पेंसिल की सहायता से Row और Column बनाकर व्यवस्थित किया जाता था ठीक उसी प्रकार इलेक्ट्रॉनिक वर्कशीट (Excel) में भी डाटा को व्यवस्थित करने के लिए Row और Column बने होते है।

MS Excel क्या है?


एम एस एक्सेल डाटा को व्यवस्थित करने करने के अलावा कैलकुलेशन करने, निर्णय लेने, डाटा का ग्राफ तैयार करने, रिपोर्ट तैयार करने और वेबसाइट पर डाटा के साथ काम करने इत्यादि की सुविधा देता है।

इसमें बड़ी से बड़ी डाटा का Mathematical अथवा Logical Calculation करने के लिए बहुत सारे Formula, Function दिए गए होते है जिसका उपयोग करके किसी बड़ी गणनाओं को भी चुटकियों में किये जा सकता है। इसमें अंकीय डाटा का कैलकुलेशन करने के लिए Arithmetic Operator (+, -, *, / %, Etc.) का भी Use किया जाता है।

Excel में कोई भी डाटा Row तथा Column में व्यवस्थित होता है और इन्ही Row और Column के व्यवस्थित रूप को एक Worksheet कहा जाता है। एक वर्कशीट में 10,48,576 Row तथा 16,384 Columns होते है।
Row और Column के कटान से बनने वाले खाने को Cell कहा जाता है। इन्ही Cell में हम कोई भी Data Fill करते है। एक वर्कशीट में Cell की संख्यां 17,17,98,69,184 होती है।

एम एस एक्सेल की पूरी फाइल को एक Workbook कहा जाता है। एक Workbook में अधिकतम 255 Worksheet को बनाया जा सकता है।
 

एम एस एक्सेल का उपयोग? Uses Of MS Excel?

  • MS Excel का उपयोग की बात करें तो इसका उपयोग मुख्य रूप से....
  • डाटा को Tabular Format में रखने के लिए
  • Mathematical तथा Logical कैलकुलेशन करने के लिए
  • Conditional Formatting के लिए
  • Data Filtering करने के लिए
  • Data Sorting करने के लिए
  • डाटा का चार्ट, ग्राफ तेयार करने के लिए
  • बजट तेयार करने के लिए
  • Accounting के लिए
  • Checklist बनाने के लिए
  • Mailing List बनाने के लिए
  • People Management करने के लिए
  • Stock Maintain करने इत्यादि के लिए किया जाता है।

MS Excel का Executable File Name क्या होता है?

एम एस एक्सेल का Executable File Name "excel.exe" होता है।

MS Excel File का Extension क्या होता है?

एम एस एक्सेल का By Default File Extension ".xlsx" होता है।
हालाँकि एम एस एक्सेल और भी अलग-अलग Excel Supportable File Format में Save करने की सुविधा प्रदान करती है। जिसका Extension अलग-अलग हो सकता है।

एम एस एक्सेल के लाभ ? Advantage Of MS Excel?

  • User Friendly Program: एम एस एक्सेल की सबसे बड़ी विशेषता है की यह एक User Friendly Program है जिससे यह लोगों के बीच में काफी पोपुलर है।

  • Instant Calculations: इसमें दिए गए Mathematical & Logical Formulas की मदद से किसी डाटा का तुरंत ही कैलकुलेशन किया जा सकता है।

  • Easy to Edit: यह डाटा को बड़े ही आसानी से एडिट करने के सुविधा प्रदान करता है, इसमें अपने आवश्यकता कोई भी डाटा जोड़ सकते है या मोजुदा डाटा को एडिट कर सकते है।

  • Graphical display of data: इसमें Textual Data के साथ-साथ उसका Graphical रूप जैसे- Chart, Graph, Table इत्यादि भी प्रस्तुत होता है।

  • Multiple Spreadsheet in one file: इसमें एक ही फाइल में कई सारे स्प्रेडशीट के साथ काम करने की सुविधा मिलती है और सभी स्प्रेडशीट में डाटा भी अलग-अलग प्रकार के हो सकते है।

  • Built-In Formulas: एम एस एक्सेल में कई सारे Formulas पहले से दिए गए होते है जिसकी मदद से मिनटों में बड़ी-बड़ी गणनाओं का हल किया जा सकता है।

  • Third Party Support: यह कई दुसरे प्रोग्राम पर बनाये गए फाइल को भी सपोर्ट करता है।

  • Works on a low configured PC: इसकी कार्य करने का दायरा तो बहुत बड़ा है पर इसकी विशेषता है की यह एक साधारण कंप्यूटर पर भी बड़े ही आसानी से बिना किसी एरर के ऑपरेट हो जाता है।

MS Excel के पांच महत्वपूर्ण घटक – Five main Components of MS Excel

  • Row - MS excel में आप देख रहे होंगे जो horizontal lines (क्षैतिज रेखाएँ ) होती है। उसे Row कहा जाता है। इसमें Row को नंबर में दिखाया गया है।
           

  • Column - MS excel में जो Vertical lines (खड़ी रेखाएँ) होती है। उसे Column कहा जाता है। इसमें Column को English alphabet में दिखाया गया है
            

  • Cells - जब Row और Column interact करते है, तो cell बनती है। जैसे की आप नीचे image में देख रहे है row (2) + column (C) = Cell (C2) बनती है।

              



इसमें C2 cell का address होता है excel में हर एक cell का अपना address होता है, जोकि row और column के नाम से मिलकर बनता है।

Cell में आप डाटा type या copy paste कर सकते है। यह डाटा text, number और date में हो सकता है। किसी भी cell में लिखे डाटा को आप formatting भी कर सकते है।

  • Worksheet - आप जब excel open करते है, तो आपके सामने एक worksheet होती है। जिसमें cells की grid होती है।  
            



यह worksheet cells से मिलकर बनती है। Cells में आप text, number, charts, images और mathematical formula insert कर सकते है। Worksheet को spreadsheet भी कहा जाता है।

  • Workbook - Workbook excel की एक file है, जिसमे एक या एक से ज्यादा worksheet होती है। या आप यह भी कहे सकते है कि worksheet के group (Sheet 1, Sheet 2, Sheet 3……Sheet n) को workbook कहा जाता है।
        

Workbook में आप worksheet को add, delete, hide और protect भी कर सकते है।

No comments:

Post a Comment

MS Power Point के Element तथा विशेषताएं क्या है?

  MS Power Point   MS Power Point , जिसका पूरा नाम ‘ Microsoft Power Point ‘ है तथा इसे ‘ Power Point ‘ के नाम से भी जानते है, एक Presentati...