एम एस एक्सेल MS Excel
Microsoft Excel माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा बनाया गया ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसमे उपयोगकर्ता को spreadsheet सिस्टम में एक्सेल फार्मूला का प्रयोग कर के डाटा को organize,format और calculate करने की अनुमति देता है.
ये सॉफ्टवेयर माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का ही एक भाग है, जिसमे एक्सेल के अलावा भी और एप्लीकेशन हैं.
जब भी कोई कंप्यूटर की बेसिक कोर्स करने किसी इंस्टिट्यूट में जाता है तो उसे पहला कोर्स DCA (Diploma in Computer Application) ही सिखने की सलाह दी जाता है.
इस में हमे computer से जुडी हर बेसिक जानकारी मिलती है. इस में आपको Microsoft Office भी सिखाया जायेगा जिसके अंदर आपको MS Word, MS Excel, MS Powerpoint, MS Outlook भी सिखने को मिलेगा.
MS Excel के उपयोग – Uses of MS Excel
MS excel का उपयोग से कई फायदे है। आज कल ms excel लाखों लोगो की जरुरत बन गया है। इस सॉफ्टवेयर में कई ऐसे tools और features है, जो किसी भी प्रकार के काम को आसान बनाते है।
जैसे की – व्यवसाय कार्य, जटिल गणना, डेटा प्रबंधन, बिलिंग, विश्लेषण करना, सूची बनना, और वित्त सम्बंधित कार्य आदि।
Uses of MS Excel
Education
शिक्षा के क्षेत्र में Microsoft excel का बहुत बड़ा महत्व है। शिक्षक एक्सेल में छात्रों का डाटा स्टोर करके उसे sort, filter, edit और calculate कर सकते है।
इसके द्वारा शिक्षक कम समय में कई छात्रों का रिकॉर्ड manage कर सकते है।
जैसे की report card, attendance sheet तैयार करना और भी स्कूल से सम्बंधित कार्य कर सकते है।
छात्रों के लिए भी MS Excel फायदेमंद है। इसमें आप अभ्यास करके fast calculation, data visualization, financial planning करना सीख सकते है, और साथ में यह भी जान सकते है कि डाटा को filter कैसे करते है।
यदि छात्र पहले से MS Excel का प्रयोग कर रहे है, तो भविष्य में वह आसानी से और सही तरीके से ज्यादा मात्रा में डाटा को संभल पाएँगे।
Business
Business किसी भी प्रकार हो बड़ा या छोटा बिना Microsoft excel के उसे manage नहीं किया जा सकता। Business में कई काम है, जिन्हें MS excel द्वारा किया जाता है-
जैसे की team management, account management, making salary, expenses calculation, client data management, product and service valuation आदि।
इस प्रकार के कार्य करने के लिए excel कई सरे features मौजूद है। जैसे की financial formula, filter, conditional formatting, chart और pivot table आदि।
Personal
आप MS Excel का उपयोग करके अपनी earning और spending sheet तैयार कर सकते है। जिससे आप अच्छी तरह अपने budget को manage कर सकते है, और अपने फिजूल खर्च भी कम कर सकते है।
यदि आप एक ग्रहणी है, तो excel को सीख कर आप अपने बच्चों को भी सीखा सकती है और घर बैठे कोई part time और full time job भी कर सकती है
Data analysis
जब भी कोई काम प्लान के मुताबिक नहीं होता, तो कई business men और website owner को डाटा विश्लेषण की आवश्यकता होती है।
जैसे की – product selling, customer detail, feedback, events और services आदि।
इसलिए MS excel का उपयोग करके आप ज्यादा से ज्यादा डाटा customer की country या age के according filter कर सकते है और अपने काम को सही तरीके और समझदारी से मैनेज कर सकते है।
Goal planning
अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर कोई मेहनत करता है। लेकिन जब तक आप अपने जीवन में कोई लक्ष्य को निर्धारित नहीं करते तब तक आपको सफलता प्राप्त नहीं होती।
आपने goal को set करने के लिए आप excel में एक sheet तैयार कर सकते है। उसमे आप अपने को रोज task दे सकते है और calculate भी कर सकते है।

No comments:
Post a Comment