MS Word Extension
एक फ़ाइल एक्सटेंशन, कंप्यूटर फ़ाइल के अंत में एक प्रत्यय होता है। यह फ़ाइल नाम के अंत में होता है, और आमतौर पर दो-चार कैरेक्टर लंबा होता है।
फ़ाइल एक्सटेंशन का उपयोग ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा यह पहचानने के लिए किया जाता है कि कौन से ऐप्स इस फ़ाइल टाइप से संबंधित हैं- दूसरे शब्दों में, जब आप फ़ाइल को डबल-क्लिक करते हैं तो यह फ़ाइल कौन से ऐप में ओपन होती है। उदाहरण के लिए, Ram.docx फ़ाइल नाम में “docx” फ़ाइल एक्सटेंशन है। जब आप विडोज में किसी भी .docx फ़ाइल एक्सटेंशन कि फ़ाइल को ओपन करते हैं, तो एमएस वर्ड ओपन होता हैं,क्योंकि यह एमएस वर्ड फ़ाइलों का एक्सटेंशन हैं।
Microsoft Office Word से बनाए गए डॉक्यूमेंट कई File Extension के साथ सेव होते है।
MS Word File के लिए प्रमुख Extension निम्न है
2007 से पहले के विरासत नाम
- .doc – विरासत वर्ड दस्तावेज़ ; “Microsoft Word 97 – 2003 Document” के नाम से जाना जाता है।
- .dot – विरासत वर्ड टेम्पलेट्स ; आधिकारिक तौर पर ” Microsoft Word 97 – 2003 के नाम से जाना जाता है।
File Extensions and File Formats
File एक्सटेंशन और फ़ाइल फॉर्मेट को अक्सर एक दूसरे के बदले में बोला जाता है। हकीकत में, फ़ाइल एक्सटेंशन सिर्फ एक एक्सटेंशन के कैरेक्टर हैं, जबकि फ़ाइल फॉर्मेट उस फ़ाइल में डेटा किस तरह से ऑर्गनाइज़ किया जाता है यह बाताता हैं- दूसरे शब्दों में, यह किस प्रकार की फ़ाइल है।
उदाहरण के लिए, फ़ाइल नाम myfile.doc में, फ़ाइल एक्सटेंशन doc है, जो यह दर्शाता है कि यह एक Word कि File है। आप आसानी से उस फ़ाइल का नाम myfile.mp3 पर बदल सकते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं होगा कि आप इसे अपने MP3 में प्ले कर सकते हैं। क्योंकि यह फाइल अभी भी टेक्स्ट की फ़ाइल है, न कि म्युजिक रिकॉर्डिंग mp3 फ़ाइल।
Office 2007 से Office Open XML फॉर्मेट पर आधारिक फाइल नाम
- .docx – वर्ड दस्तावेज़
- .docm – वर्ड मैक्रो -सक्षम दस्तावेज़ ; docx के रूप में ही है, लेकिन मैक्रोज़ और लिपियों हो सकती है|
- .dotx – वर्ड टेम्पलेट
- .dotm – वर्ड मैक्रो -सक्षम टेम्पलेट ; dotx के रूप में ही है, लेकिन मैक्रोज़ और लिपियों हो सकती है|
- .docb – वर्ड बाइनरी 2007 में पेश दस्तावेज़|

No comments:
Post a Comment