Microsoft Office क्या है?

 एमएस ऑफिस क्या है | MS Office kya hai


एम एस ऑफिस जिसका पूरा नाम Microsoft Office है, यह Microsoft Corporation के द्वारा बनाया गया Application Software का एक कम्पलीट पैकेज है जिसमे कई सारे उपयोगी Application Software आते है। MS Office एक General Purpose Software है जो Office, Home, Student तथा General Professional के कार्यों को करने के काम में आते है।

Microsoft Office क्या है?



MS Office कंप्यूटर यूजर के लिए एक सबसे पॉपुलर सॉफ्टवेयर है जो एक साधारण कंप्यूटर यूजर से लेकर एडवांस यूजर तक की बेसिक जरुरत को पूरा करता है। MS Office का यूज़ पर्सनल कंप्यूटर यूजर से लेकर बड़ी-बड़ी आर्गेनाइजेशन भी करती है। यह कई भाषाओं में विश्व स्तर पर उपलब्ध है।

MS Office का उपयोग Document बनाने, Spreadsheet बनाने, Presentation बनाने तथा Database Management इत्यादि के लिए किया जाता है।

इन सभी कार्यों को पूरा करने के लिए MS Office के अंदर जो भी Application Software आते है उसे Component of MS Office भी कह सकते है जिसका उल्लेख आगे किया गया है। 

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के कॉम्पोनेन्ट? Component of MS Office

MS Office Package के अंतर्गत आनेवाले (Application Software)Component  है....

  • Microsoft  Word :-  यह एक Word Processing Program है जिसमे हमलोग किसी भी प्रकार की Document को With Formatting Create करते है।
  • Microsoft Excel :- यह एक Spreadsheet Program है जिसका उपयोग डेटा को Organize, Format तथा Calculate करने के लिए किया जा सकता है।
  • Microsoft PowerPoint :- यह एक Presentation Creation Programe है जिसमे हमलोग School, College, Office इत्यादि के लिए अच्छी Presentation बना सकते है।
  • Microsoft Access :- यह एक Database Management Program है जिसमे छोटी से लेकर बड़ी-बड़ी Database को एक सही वे में रख सकते है। इसमें हमें Form, Table, Report इत्यादि Create करने की पूरी सुविधा मिलती है।
  • Microsoft Publisher :- यह Desktop Publishing के काम में आनेवाले Program है जिसमे हमलोग व्यक्तिगत या व्यावसायिक जरूरतों के लिए Template, Business Card, Calendar, Brochure, Newsletter इत्यादि बना सकते है।
  • Microsoft Outlook :- यह माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा दिया जानेवाला एक Email Management Program है जिसका उपयोग स्टैंड-अलोन ऐप के रूप में किया जा सकता है। इसको हम एक प्रकार से Email Box तरह यूज़ करते है।
  • Microsoft One Note :- यह एक प्रकार का Digital Notebook है जिसका उपयोग हमलोग कोई भी Note लिखने के लिए करते है। इसमें डाटा Autometically Save तथा Synchronize होते रहते है।
Microsoft Office kya hai?


माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का इतिहास? History of MS Office

Microsoft Office के इतिहास की बात करें तो यह C++ Programming Language में लिखा गया 30 साल पुराना Software है, इनकी शुरुवात सर्वप्रथम सन् 1989 में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन द्वारा पहले Mac ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए किया गया। उसके बाद सन् 1990 में Microsoft Windows के लिए प्रथम संस्करण लाया गया फिर आगे कई संस्करण आये, "Microsoft Office - 2019" इसका वर्तमान संस्करण है।

प्रथम संस्करण के दौरान यह बहुत ही साधारण था साथ ही उस वक्त इसमें केवल Word, Excel तथा Power Point ही था वो भी बहुत ही काम फंक्शन के साथ परंतु जैसे-जैसे इसके नए-नए संस्करण आते गए इनमे काफी बदलाव होता गया। आज के Office की बात करें तो यह Windows तथा Mac दोनों के लिए काफी Advance हो चूका है इसमें कई सारे नए-नए फंक्शन जोड़े जा चुके है। आज यह केवल Computer Platform तक ही सिमित नहीं है बल्कि Smartphone, Tablet इत्यादि के लिए भी MS Office की Android Version उपलब्ध है।

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की विशेस्ताएं? Advantage of MS Office 

  • माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की एडवांटेज की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है की यह User Friendly & Easy To Use है।
  • इसके किसी एक Program पर कार्य कर लेने पर इसके सारे Program को यूज़ करना आसान हो जाता है, इसके सारे प्रोग्राम के ज्यादातर आप्शन एक दुसरे से मिलता-जुलता है।
  • MS Office के Package में एक साथ कई प्रोग्राम आते है जो अलग-अलग तरह के कार्यों को करने की सुविधा प्रदान कराता है।
  • MS Office पोपुलर होने के कारण इसे हर एक छोटे-बड़े कोर्सेज में शामिल कर लिया गया है जिससे इसे सीखना आसान है।
  • यह बहुत ही सस्ती सॉफ्टवेयर है तथा आसानी से उपलब्ध है।
  • इसका Installation भी बहुत ही आसान है।
  • इसमें माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा समय-समय Update दिया जाता है, जिसमे इसके सिक्यूरिटी को बढाया जाता है, Bug को हटाया जाता है तथा नए फीचर जोड़े जाते है।
  • आज कल के Latest PC में ज्यादातर MS Office Pre Installed रहते है।

एमएस ऑफिस के कार्य Funtion of MS Office

माइक्रोसॉफ्ट ऑफ़िस में विभिन्न प्रकार ले काम करने वाले बहुत से सॉफ्टवेयर का एक समूह होता है. हर सॉफ्टवेयर अपने अलग अलग काम के लिए बना होता है जैसे माइक्रोसॉफ्ट वर्ड किसी डॉक्यूमेंट फाइल बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है और एम एस एक्सेल वर्ड शीट बनाने में प्रयोग होता है.

एम एस पॉवरपॉइंट ऑफ़िस या फिर किसी और जगह के लिए प्रेजेंटेशन के लिए प्रयोग किया जाता है एम एस आउट लुक ईमेल और कैलेंडर को मैनेज करने के लिए प्रयोग किया जाता है ऐसे ही एम एस ऑफ़िस के सारे सॉफ्टवेयर किसी ना किसी स्पेसिफिक काम के लिए बने होते है.

दोस्तों जैसा कि इसमे कोई शक नही है कि आज कंप्यूटर ने दुनिया भर में एक नई क्रांति पैदा कर दी है. आज कंप्यूटर में हमे ऐसे-ऐसे सॉफ्टवेयर मिल जाते है जिनकी मदद से हम घंटो के कार्य को कुछ ही सेकंड में निपटा लेते है.

जैसे माइक्रोसॉफ्ट ऑफ़िस सॉफ्टवेयर एक ऐसा सॉफ्टवेयर जिसने व्यक्ति के कामों को काफी आसान कर दिया है इस बात को हम सभी जानते है कि जब कंप्यूटर माइक्रोसॉफ्ट ऑफ़िस सॉफ्टवेयर नही थे तब हमें ऑफ़िस के किसी आवश्यक कार्य फ़ाइल बनाने में कई घंटो दिन लग जाते थे.

किसी बिज़नेस संबंधित कार्य कामों को करने के लिए कई दिन लग जाते थे लेकिन आज जब से माइक्रोसॉफ्ट आया है तब से यह काम बेहद सरल हो गए है.

मतलब की माइक्रोसॉफ्ट ऑफ़िस सॉफ्टवेयर का use करके आसानी से कुछ ही समय मे फ़ाइल को बनाया जा सकता है और बिज़नेस के कार्य काफी कम समय मे किया जा सकता है.

आज माइक्रोसॉफ्ट ऑफ़िस एक ऐसा सॉफ्टवेयर बन गया है जो दुनिया भर में सबसे ज्यादा लोकप्रिये सॉफ्टवेयर माना जाता है.

जब यह दुनिया भर में इतना ज्यादा लोकप्रिये है और हमारे इतने कामों को आसान करता है तो क्यो ना इसके बारे में डिटेल में जा ले जैसे कि माइक्रोसॉफ्ट ऑफ़िस क्या है, इसका इतिहास क्या है और इसके क्या-क्या कंपोनेंट है. ऐसी अन्य कई तरह की जानकारी जो माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ी हुई है. चलिये इन सब के बारे में डिटेल में जानते है:

एमएस ऑफिस का महत्व Importance of MS Office

यह दुनिया का सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला ऑफ़िस टूल बन गया है. इसका महत्व हमारी लाइफ में अब बहुत बढ़ गया है ये ऑफ़िस, बैंक, रेलवे स्कूल और बहुत जगह प्रयोग होता है.

अगर हमें कोई डॉक्यूमेंट बनाना है या फिर रिज्यूम या फिर कोई और डॉक्यूमेंट बनाना है तो भी हमे माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का प्रयोग करना होगा और अगर कोई प्रेजेंटेशन देना हो तो पॉवरपॉइंट का प्रयोग करना ही होगा ऐसे ही इस के हर सॉफ्टवेर का अपना अलग अलग उपयोग होता है.

एमएस ऑफिस का उपयोग Use of MS Office

माइक्रोसॉफ्ट आफिस के आने की वजह से आज हम अपने काम चाहे वह कॉलेज का कोई काम हो या फिर किसी ऑफिस काम आसानी से कम समय मे कर लेते है.

बाकी माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के बारे में इतना सब कुछ पढ़ने के बाद आपको समझ में आ ही गया होगा कि आख़िर इस सॉफ्टवेयर सूट का उपयोग कहाँ कहाँ किया जाता है.

इसके कुछ उपयोग के बारे में आप यहां पढ़ कते है:

  1. डॉक्यूमेंट आसानी से बनाये जा सकते है.
  2. इससे स्प्रेड शीट जो की एक्सेल में बनती है बना सकते है.
  3. पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन तैयार किया जा सकता है.
  4. इस के द्वारा हम वेब पेज प्रीव्यू देख सकते है की पेज वेब ब्राउज़र पे कैसा दिखेगा.
  5. वेबसाइट से संबंधित फाइल्स को आसानी से बनाया जा सकता है.
  6. वेब पेज भी तैयार कर सकते है.
  7. इस सूट से 100 से भी ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है. हम किसी भी भाषा में डाक्यूमेंट्स बना सकते है.

संक्षेप में In Short

कंप्यूटर में किये जाने वाले लगभग हर काम में इस सॉफ्टवेयर सूट की जरुरत पड़ती ही है. इसमें लगभग हर प्रकार के ऑफिसियल कामो को करने में मदद करती है.
यहाँ हमने आपको जानकारी दी की इस सॉफ्टवेयर सूट केकॉम्पोनेन्ट क्या हैं. इस आर्टिकल में हमने आपको ये भी बताया की इसका क्या इतिहास है और इसके क्या फायदे हैं.

No comments:

Post a Comment

MS Power Point के Element तथा विशेषताएं क्या है?

  MS Power Point   MS Power Point , जिसका पूरा नाम ‘ Microsoft Power Point ‘ है तथा इसे ‘ Power Point ‘ के नाम से भी जानते है, एक Presentati...