MS Word Template क्या है?

 

टेम्पलेट (Template)


जब आप MS Word पर काम कर रहे होते हैं तो खुद से फ़ॉर्मेटिंग, स्टाइल और टाइपिंग कर के डॉक्यूमेंट या फाइल को तैयार करते हैं। 

आपको फॉर्मेटिंग,कैरेक्टर फॉर्मेटिंग आदि करने पड़ते हैं।लेकिन अगर आप जो बनाना चाह रहे हैं वो पहले से ही बना बनाया मिल जाए तो आप क्या करेंगे? जी हाँ, एमएस वर्ड में यही है टेम्पलेट।

Template एक बना-बनाया फॉर्मेट या स्ट्रक्चर होता है जो आपके काम को बहुत आसान कर देता है।

टेम्पलेट का मतलब हुआ एक ऐसा डॉक्यूमेंट जिसमे सबकुछ पहले से बना-बनाया होता है और आपको करनी होती है तो सिर्फ थोड़ी सी एडिटिंग।



उदाहरण के लिए अगर आप अपना रिज्यूमे बनाने जा रहे हैं तो आपको सबकुछ एडिटिंग और फोर्मटिंग कर के वक्त बर्बाद करने की जरूरत नही है क्योंकि एमएस वर्ड में पहले से ही रिज्यूमे के फॉर्मेट में बहुत सारे Template मौजूद हैं जिनमे आप एडिट कर के अपनी जानकारियाँ डाल सकते हैं।ऐसी ही जब कोई फॉर्म बनाना हो तो उसके Template भी देख सकते हैं।




MS Word में Template कैसे खोलें? 



एमएस वर्ड में Template को खोजना और उन्हें ओपन करना काफी आसान है।

आप जिस तरह का चाहें उस तरह के Template को ढूंढ कर और प्रयोग में ला सकते हैं। इसके लिए प्रक्रिया निम्नलिखित है:-

  • सबसे पहले File मेनू के अंदर जाएँ वो आपके एमएस वर्ड में सबसे बायीं तरफ मिलेगा। उसके बाद New पर क्लीक करें।

  • इसके बाद आपके सामने बहुत सारे Template खुल जाएँगे। उनमे से किसी Template को सेलेक्ट करें और फिर Create प्रेस करें।

  • अगर आपका इक्षित Template नही मिल रहा है तो सर्च विंडो के अंदर आप जिस तरह के Template खोज रहे हैं उसके लिए कीवर्ड डालें और फिर अपने की
  • पैड से Enter दबाएँ। अब जो Template खुलेगा उनमे से किसी एक को चुनें और फिर Create पर क्लीक करें।


एमएस वर्ड में Template का प्रयोग कैसे करें?



एमएस वर्ड में Template का प्रयोग काफी आसान है और ये इस पर निर्भर करता है की आप चुने गये Template में डालना क्या चाहते हैं।
  • अपने Template में Placeholder को खोजें। ये एक से ज्यादा भी हो सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इसे एडिट करें।
  • जहां पर आपको Personalised जानकारियाँ डालनी है और वहां पर कुछ और लिखा हो तो उसे मिटाकर अपनी जानकारियाँ लिखें। जैसे किसी रिज्यूमे का टेम्पलेट हो तो वहां आपकी शिक्षा की जानकारी के लिए एक प्लेसहोल्डर हो सकता है “Studied at-” तो उसके सामने जो लिखा हो उसे मिटा कर आप अपने कॉलेज का नाम डाल सकते हैं।
  • File में जाकर Save क्लीक करते ही आपका Template एक नया डॉक्यूमेंट बनकर सुरक्षित हो जाएगा।


एमएस वर्ड में 

Template कैसे बनाएं? 

अगर आप अपना खुद का कोई टेम्पलेट बनाना चाहते हैं तो एक नया डॉक्यूमेंट बनाएं और उसमे वो सबकुछ डालें जो आप अपने Template में चाहते हैं। जैसे उसका title, placeholder इत्यादि। 

अब अपने डॉक्यूमेंट को सेव करें। बीएस सेव djrs समय आपको एक बात का ध्यान रखना है-

  • Template बना कर उसे सेव djrs समय वहां आपको एक ड्रापडाउन मेनू मिलेगा जिसका नाम होगा- Save as Type जिसमे लिस्ट में से आपको Template आप्शन चुनना है और फिर सेव करना है।


No comments:

Post a Comment

MS Power Point के Element तथा विशेषताएं क्या है?

  MS Power Point   MS Power Point , जिसका पूरा नाम ‘ Microsoft Power Point ‘ है तथा इसे ‘ Power Point ‘ के नाम से भी जानते है, एक Presentati...