Word Processing क्या है ?
Word processing एक सॉफ्टवेर पैकेज है जिसकी मदद से हम एक डॉक्यूमेंट को हाथ से बनाने की अपेक्षा शीघ्र बना सकते हैं, उसमें बदलाव कर सकते हैं, उसे प्रिन्ट कर सकते हैं और सेव कर सकते हैं । बहुत से डॉक्यूमेंट एक किये जा सकते हैं ।
एक डॉक्यूमेंट को बनाने का अर्थ है - की-बोर्ड से टाइप करना, डॉक्यूमेंट में स्पैलिंग की गलतियों को ठीक करना, शब्दों को मिटाना और डालना, वाक्यों या पैराग्राफ को जोड़ना आदि ।
Word Processor
वर्ड प्रोसेसर सॉफ्टवेयर, एक तरह का General Purpose Application Software है। इसके मदद से हम किसी भी तरह का दस्तावेज़ (Document) बना सकते हैं। Word Processor Software की मदद से यह काम बेहद आसान हो जाता है। वर्ड प्रोसेसर का उपयोग करके डॉक्यूमेंट बनाने से हमारा तात्पर्य है – कीबोर्ड की मदद से टाइप करना, उसे स्टोर करना, प्रिंट करना, साथ ही डॉक्यूमेंट को और भी ज्यादे आकर्षक बनाना। साथ ही जब भी आवश्यकता हो, हम अपने डॉक्यूमेंट को एडिट यानि उसमे बदलाव कर सके। इसके साथ-साथ डॉक्यूमेंट को Format करना ताकि हमारा डॉक्यूमेंट देखने और समझने में आसान हो।
वर्ड प्रोसेसिंग की निम्नलिखित विशेषताएँ है :
- टाइप किये टेक्स्ट में आसानी से बदलाव लाया जा सकता है
- शब्द और वाक्य सरलता से जोड़े, हटाये और बदले जा सकते हैं ।
- पैराग्राफ या टेक्स्ट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाया जा सकता है ।
- मार्जिन और पेज की लम्बाई आवश्यकतानुसार व्यवस्थित की जा सकती है ।
- स्पैलिंग की जाँच और त्रुटियों का निदान स्पैल चैक सुविधा से किया जा सकता है ।
- बहुत से डॉक्यूमेंट एक किये जा सकते हैं ।
- मेल मर्ज सुविधा के प्रयोग से एक ही पत्र अलग-अलग नामों और पतों से प्रिन्ट किया जा सकता है |

No comments:
Post a Comment