MS Excel में hiding और column freezing क्या हैं?

MS Excel Hiding

Hiding के प्रयोग द्वारा आप किसी वर्कशीट को छिपा भी सकते है. इसके लिए पहले उसे सक्रीय कीजिये
फिर फॉर्मेट मेन्यू  मे शीट विकल्प के सब मेन्यू में हाईड आदेश दीजिये. इससे वह वर्कशीट छिप जाएगी और उसके दायीं ओर की वर्कशीट को सक्रीय कर दिया जायेगा
किसी छिपी हुई वर्कशीट को फिर से दिखने के लिए फॉर्मेट मेन्यू के शीट विकल्प के सब मेन्यू में Unhide आदेश दीजिये इससे आपको एक डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा, इसमें उन वर्कशीट के नाम दिखाई जाते है जो छिपी हुई है. आप इनमे से किसी भी वर्कशीट का नाम चुनकर Ok बटन को क्लिक कीजिये इससे वह वर्कशीट फिर से दिखाई पड़ने लगेगी और सक्रिय हो जाएगी

MS Excel में hiding और column freezing क्या हैं?


MS Excel Column Freezing 

अगर हमारे द्वारा बनाई गई रिपोर्ट कॉलम से बड़ी है तथा फील्ड्स में डाटा इन्सर्ट करते टाइम हम किसी विशेष फिल्ड को Freezing करना चाहते है तो, हम उस फिल्ड के कॉलम को एक्सेल Freezing कर सकते है माना हम attendance sheet में name field को freeze करना चाहते हैं जिससे अन्य फील्ड में स्क्रॉल करने पर ही name field प्रदिर्शित हो


सबसे पहले माउस की सहायता से कॉलम को सेलेक्ट करें

इसके पश्चात् View Tab के अंदर Window मेन्यू में स्थित Freeze Pane विकल्प का चयन करें

तो हमारे सामने कुछ Freeze के ऑप्शन दिखाई देने लगते है और हम अपनी जरुरत के अनुसार Freeze विकल्प को सेलेक्ट करके उपयोग करते है



Freeze  Panes के अंतर्गत निम्न ऑप्शन दिखाई देते है

Freeze Panes 

इस option का उपयोग हम वर्कशीट की रो और कॉलम को एक साथ फ्रीज़ करने के लिए करते है इसकी सहायता से हम ऊपर और बायें तरफ की रो और कॉलम को फ्रीज कर सकते है

इस option के द्वारा हमे Data को जहा से भी Freeze करना है उसे पहले Select कर लेते है उसके पश्चात इस option पर click करते है Select किया Data Freeze हो जाता है।


Freeze Top Row 

इस option पर click करते ही Create किए गए Data की पहली Row अर्थात Top Row Freeze हो जाती है । freeze  Top  Row का उपयोग ऊपर की पहली लाइन को स्थिर करने के लिए किया जाता है इसकी सहायता से हम अपनी ऊपर की लाइन को स्थिर करके नीचे की पूरी लिस्ट को स्क्रॉल करके आसानी से देख सकते हैं


Freeze First Column 

इस option पर click करते ही Create किए गए Data की पहली Column Freeze हो जाती है।

Freeze  First  Column का उपयोग पहले कॉलम  को स्थिर करने के लिए किया जाता है इसकी सहायता से हम अपने पहले कॉलम को स्थिर करके दायी ओर की पूरी लिस्ट को आसानी से देख सकते हैं

No comments:

Post a Comment

MS Power Point के Element तथा विशेषताएं क्या है?

  MS Power Point   MS Power Point , जिसका पूरा नाम ‘ Microsoft Power Point ‘ है तथा इसे ‘ Power Point ‘ के नाम से भी जानते है, एक Presentati...