Desktop
जब आप अपने कंप्यूटर को ऑन करते हैं तो आप जिस मुख्य स्क्रीन को देखते हैं उसे डेस्कटॉप कहा जाता है। शायद हम सभी लोगों को पता है क्योंकि इससे हम अपने घरों में Offices में दुकानों में इस्तेमाल करते हैं । ज्यादातर लोग Computer के Monitor को ही Desktop Computer मान लेते हैं परंतु ऐसा नहीं है । वह केवल एक Screen होता है जो कि हमारी CPU के अंदर चल रहे गतिविधियों को Monitor पर दिखाता है।
किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम में परिपूर्ण होने के लिए डेस्कटॉप ही पहली सीढ़ी होती है। इसलिए हमे इसकी जानकारी होना अति आयश्यक है।
डेस्कटॉप एक पर्सनल कंप्यूटर के ग्राफिकल यूजर इंटरफेस के सबसे मौलिक और बुनियादी तत्व (basic elements) के लिए एक आईटी शब्द है। डेस्कटॉप डिस्प्ले कंप्यूटर पर डिफॉल्ट डिस्प्ले होता है जब इसे बूट किया जाता है; डॉक जैसी सहायक सुविधाएँ एक डेस्कटॉप से काम करने के विकल्प के साथ अंतिम उपयोगकर्ता प्रदान करती हैं।
जब कंप्यूटर System में Booting की प्रक्रिया सम्पन्न हो जाती है तब जो Screen हमारे सामने दिखती है वह (Desktop) डेस्कटॉप कहलाती है। यह सभी Programs तथा उन तक पहुँचने के लिए आवश्यक Instruction है।
Desktop की Background को Wallpaper कहते हैं। Computer Screen पर Blink करने वाले प्रतीक को Cursor कहते हैं। Icon Programs से जुड़ा Shortcut Picture होता है जो Desktop पर होता है जिस पर Double click करने पर Programs Run होता हैं या File खुलती है।
Desktop पर मुख्य रूप से निम्न item होते है
Icon
Icon छोटा-सा Graphical Photo है जो किसी भी Program के Execution का प्रतिनिधित्व करता है। जब हम Mouse द्वारा इस Icon पर Click करते हैं। तो इससे Related programs execute हो जाता है। इनका प्रयोग Windows में होता है। इनके द्वारा Program, file तथा Folder को Desktop पर दर्शाया जाता है तथा इनके नीचे Program, File या Folder का नाम लिखा होता है। ये Icon Program के Execution के लिए Shortcut होते हैं।
डैस्कटॉप पर कुछ निम्न आइकॉन दिखाई देते है
- Recycle Bin जब हम किसी भी File तथा Folder को डिलीट करते हैं, तो वह Recycle Bin में जाकर स्टोर हो जाता है। Recycle Bin से हम उन Files या Folders को उनके सही स्थान पर वापस Restore कर सकते हैं। परन्तु यदि Recycle Bin से भी Delete कर दिया जाए तो उन Files या Folders को वापस Restore (वापस लाया) नहीं किया जा सकता।
- My Computer Icon यह Icon पर डबल क्लीक करने पर Windows Explorer ओपन होता हैं। यह Computer में Stored सभी Information को प्रदर्शित करता है। इसमें Hard Disc के भागों, Document Folders, Removable disk drive (जैसे- Floppy disk, CD, DVD आदि), Printers और दूसरे System Applications के Icon होते हैं। इन Drive में सेव किसी भी File या Program को खोल सकते हैं। नयी फाइल सेव कर सकते हैं। इसी में सभी Programs तथा सॉफ्टवेयर का Backup Store होता हैं।
- My Documents इस Icon में defalt रूप से हमारी फाइल save होती हैं। अगर हम इंटरनेट से कुछ भी डाउनलोड करते है तो वो इस Icon के अलग- अलग Folder में जाकर save होता हैं। यह Computer के Hard Drive में एक विशेष Folder है, जिसका use users अपने Personal Document, Music, Picture आदि को Store करने के लिए किया करते हैं।
- Shortcut Icon किसी भी file, folder या program का डुप्लीकेट Icon बनाया जा सकता हैं। जिसे की shortcut Icon कहते हैं। यह डुप्लीकेट Icon है इसे पहचानने के लिए इस icon के उपाय एक निशान होता है जिससे की आप जान सकते है की यह shortcut आइकन हैं।
Task Bar
Task Bar जैसे नाम से प्रतीत होता है हमारे task को दर्शाता है जो की Task Bar, Desktop के सबसे नीचे एक पतली पट्टी होती है, जिसके बाएँ कोने पर Start button तथा दाएँ कोने पर Clock रहती है। Task bar पर घड़ी के पास कुछ और छोटे-छोटे Icon रहते हैं जिन्हें Quick launch कहते हैं। Task bar के दाएं कोने को Notification Area भी कहते है। यह Area कई Programs के Icon, Computer Setting, Pen drive, Sound आदि के Icon भी दर्शाता है। जब भी user कोई Windows या Program खोलता है तो उस Window या Program का एक Button Task bar के मध्य भाग में आ जाता है।
Start Menu
Task bar के बाएँ कोने पर Start Button होता है। जिस पर क्लिक करके Start menu खुलता है। इस menu में कई Option होते हैं, जैसे- Program, Setting, Search, Favourite, Document, Help, Run, Log Off और Turn Off या Shut Down।
- Program यह Computer में Installed सभी Programmes की सूची दिखाता है।
- Favourites यह Book-Marked Web Pages का Group होता है।
- Documents यह हाल ही में खोले गए Documents की सूची को दर्शाता है।
- Setting इसमें Control Panel (जिसमें Add/ Remove Programs, Add New Hardware, Modem आदि जैसे Icon होते हैं। Printer, Taskbar आदि आते हैं।
- Find Special file तथा Folder को Search करने के लिए प्रयोग किया जाता है।
- Log Off वर्तमान user का Session समाप्त कर देता है परन्तु नए user के Log ON करने के लिए Computer को खुला छोड देता है।
- Turn off Computer को Shut Down या Restart करने के लिए प्रयोग होता है।








No comments:
Post a Comment