Desktop
किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम में परिपूर्ण होने के लिए डेस्कटॉप ही पहली सीढ़ी होती है। इसलिए हमे इसकी जानकारी होना अति आयश्यक है।
डेस्कटॉप एक पर्सनल कंप्यूटर के ग्राफिकल यूजर इंटरफेस के सबसे मौलिक और बुनियादी तत्व (basic elements) के लिए एक आईटी शब्द है। डेस्कटॉप डिस्प्ले कंप्यूटर पर डिफॉल्ट डिस्प्ले होता है जब इसे बूट किया जाता है; डॉक जैसी सहायक सुविधाएँ एक डेस्कटॉप से काम करने के विकल्प के साथ अंतिम उपयोगकर्ता प्रदान करती हैं।
Desktop Background
Desktop Background एक प्रकार की picture होती है जिसको हम अपने desktop पर लगाना चाहते है। बैकग्राउंड के तौर पर हम किसी भी प्रकार का फोटो अपने डेस्कटॉप पर लगा सकते हैं। चाहे हमने पिक्चर को डाउनलोड किया हो या अपने कंप्यूटर के अंदर पिक्चर को बनाया हो , फिर बो पिक्चर किसी भी सॉफ्टवेयर में क्यों न बनाई गई हो हम उसको डेस्कटॉप पर सेट कर सकते है। यह पिक्चर विंडो ऑन करते ही हमारे सामने प्रस्तुत हो जाती है।
Desktop Background कैसे बदलें?
Computer का Desktop Background बदलना बहुत ही आसान हैं। आप कुछ आसान Steps को पूरा करके अपने Computer का Wallpaper बदल सकते हैं।
Desktop Background बदलकर हम Windows Desktop को और सुंदर बना सकते हैं। आप अपने मन पसंद Photo, Picture को Desktop Wallpaper या बैकग्राउंड के लिए Set कर सकते हैं।
Windows 7 और इससे High Versions में Desktop Background के लिए Themes (Pictures, Sounds, Colors का Mix Combination) का उपयोग किया जाता हैं। Windows 7 में बहुत सारी Themes दी होती हैं। आप इनमें से अपनी पसंद की Theme को Desktop Background पर Set कर सकते हैं।
- सबसे पहले Desktop पर कहीं भी खाली जगह पर Mouse से Right Click करने पर आपके सामने एक Menu Open होगी।नीचे दिखाई दी गई इमेज की तरह जिसमे से आपको Personalize पर क्लिक करनी हैं।
- अब आपके सामने एक नई Windows ओपन होगी जिसे Windows Personalization Settings कहते है। यहाँ से आप अपने लिए Theme चुनकर Desktop Background बदल सकते है। आप किसी भी Theme पर क्लिक कीजिए। और वही Theme आपके Computer का Background बन जाएगी। यदि आप Theme को Desktop Background नही बनाना चाहते है। तो नीचे दिख रहे “Desktop Background” पर क्लिक कीजिए।
- अब आपके सामने Desktop Background Window खुल गई है। यहाँ पर बहुत से कंप्यूटर डिफाल्ड फोटो होते है इन में से आप अपनी मन पसंद का Photo चुने और save Changes पर क्लिक करने से Desktop Background बना सकते है।
- या यदि आप अपनी पसंद की Photo को Wallpaper बनाना चाहते है तो पहले Browse पर जाकर अपनी Picture ढूंढे जहाँ अपने फोटो सेवे किया है। इसके बाद Picture Position मे जाकर Wallpaper की Position Set कीजीए और Picture Position Set होने के बाद Save Changes पर क्लिक कर दीजिए।
- ऐसा करते ही आपका Desktop Background बदल जाएगा। और अब आपका मन पसंद फोटो आपका Desktop Wallpaper बन गया है।
आप इन तरीके से तो अपने Computer का Background Change कर ही सकते है। इसके अलावा आप अन्य विधि से भी अपने Computer का Desktop Background बदल सकते है। और यह एक बहुत ही आसान तरीका हैं।
इस विधि से कंप्यूटर बैकग्राउंड change करने के लिए
1. सबसे पहले आप जिस Photo या Picture को अपने Computer का Wallpaper Set करना चाहते है। पहले उस Photo या Picture को ओपन करें।
2. फिर उस Photo पर right click करें। और ऐसा करने पर आपके सामने Right Click Menu खुलेगी। यहाँ से आपको Set as desktop background पर क्लिक करें।
3. इतना करने के बाद आपकी पसंद की photo आपके कम्प्युटर का Wallpaper बन चुकी है। जिसे आप Desktop पर जाकर देख सकते है।







No comments:
Post a Comment