एम एस पॉवरपॉइंट की विशेषताएँ – Features of MS PowerPoint
MS Powerpoint एक लोकप्रिय और user-friendly application software है, इसकी कई विशेषताएँ है ऐसी कुछ 5 विशेषताओं के बारे में आप आगे जानेंगे।
Slides Layout :-
यह इसका सबसे खास फीचर है, slide layout से आप अपने पॉवरपॉइंट सॉफ्टवेयर में slides बनाने की शुरुवात कर सकते है। इसमें पहले से बने slides है, जिन्हें “Bulit-in slide” कहा जाता है।Slide layouts में पहले से placeholder boxes होते है, जिनमें आप text type करके formatting और positioning का कार्य कर सकते है।इसके अलावा आप titles, tables, charts, SmartArt graphics, pictures, clip art, video और sound आदि का उपयोग भी कर सकते है।
इसके उपयोग से आप अपना समय बचा कर अपने presentation को ओर भी बेहतर बना सकते है।
Themes and Variants:-
MS Powerpoint में themes and variants की मदद से अपने presentation को अच्छा लुक दे सकते है। इसमें पहले से slides के लिए color combinations, font styles, placeholder, slide layouts और effects होते है।
जब आप अपना presentation तैयार कर लेते है, उसके बाद यदि आपको अपनी slides का color combination, formatting और slide layout पसंद नहीं आते है।
फिर आप themes का उपयोग कर इसे बदल सकते है।
इस कार्य को करने में आपका समय काम लगेगा। जैसे की आप image में देख सकते है की हर एक theme का placeholder, font’s और colors अलग -अलग दिखाई देते है।
Variant की मदद से apply की गई theme का background style, colors, font style, और effect change कर सकते है। जिससे आपके प्रेजेंटेशन में नई लुक आएगा।
Ransistion:-
जब भी आपने MS powerpoint presentation देखा होगा, तो slides change होते समय जो effects दिखाई देखे है,उसे transition effect कहते है। यह feature Microsoft powerpoint का सबसे आकर्षित फीचर है।Transition की मदद से आप अपने प्रेजेंटेशन में visual effect दे सकते है, ताकि जो भी आपका प्रेजेंटेशन देखेगा उसे बहुत ही interesting लगेगा।यह फीचर transistion tab में उपलब्ध होता है, इसके transistion tab में जाके down arrow पर क्लिक करके आप देखेंगे की यह तीन प्रकार के motions होते है। जैसे की-- Subtle - यह एक साधारण प्रकार का transition effect है। जिसे आप दो slides के बीच में देख सकते है।
- Exciting - यह transistion effect subtle की तुलना में ज्यादा interesting है। इसमें बहुत सरे effect होते है। लेकिन इनका उपयोग professionally नहीं किया जाता है।
- Dynamic content - Dynamic content transition से आप placeholder में transistioning का सकते है, यह दो slides के बीच में transition effect नहीं show करता।
Animation:-
Microsoft powerpoint का यह सबसे creative feature है, जिसे animation कहते है। इससे आप किसी भी object में जान डाल सकते है या उसमे movement कर सकते है।
जिसकी मदद से आप दर्शकों का ध्यान अपनी slide पर केंद्रित कर सकते है।
Animation tab में उपलब्ध animation option की मदद से आप slide के एक-एक object में animation दे सकते है, जैसे की image, shapes, text, heading, subheading, और video आदि।
Animation effect चार प्रकार के होते है-
- Entrance - इसका मतलब “प्रवेश” होता है, जिससे आप किसी भी object की slide में entry दिखा सकते है।
- Emphasis - इसका मतलब होता “जोर ” है, इसका उपयोग आप तब कर सकते है, जब slide कोई object है और अपने दर्शको को highlight करना चाहते है।
- Exit - इसका मतलब बाहर निकलना है, इससे आप slide के किसी भी object को exit movement में बाहर निकल सकते है।
- Motion paths - इससे आप slide के किसी भी object motion दे सकते है। अगर आप एक circle बनाते है तो object भी उसी आकर में move करता है।
फिर आप themes का उपयोग कर इसे बदल सकते है।
Animation tab में उपलब्ध animation option की मदद से आप slide के एक-एक object में animation दे सकते है, जैसे की image, shapes, text, heading, subheading, और video आदि।
एम एस पॉवरपॉइंट का उपयोग - Uses of MS powerpoint
Microsoft PowerPoint का उपयोग का हर क्षेत्र में किया जाता है। इसका अच्छी तरह से उपयोग करने के लिए इसे सिखने और अभ्यास करने की जरुरत है।
वास्तव में, एक अच्छा presentation तैयार करने के लिए यूजर में क्रिएटिविटी और इमेजिनेशन होना जरुरी है।
Education (शिक्षा) presentation
शिक्षा के क्षेत्र में MS Power point का अधिक महत्व है। शिक्षक छात्रों को पढ़ाने के लिए इसका उपयोग करते है।
शिक्षक ppt का उपयोग करके किताबों लिखे कंटेंट को powerpoint slide में highlight text, picture, charts और video आदि के द्वारा समझा सकते है।
छात्र शिक्षक द्वारा दिया गया कार्य को प्रस्तुत करने के लिए इसका उपयोग करते है।
Business (व्यवसाय) presentation
व्यवसाय के क्षेत्र power point का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है।
Microsoft power point में एक अच्छी प्रस्तुति के लिए कई ऑप्शन फ्री में मौजूद है, जैसे की animation, transistion, graph, charts और shapes आदि।
इसका उपयोग करके आप अपने products, services और offer अपनी team के सामने प्रस्तुत कर सकते है। जिससे आप अपनी टीम के साथ मिलकर अपने बिज़नेस के लिए अच्छी योजना बना सकते है।
Finance Department (वित्त विभाग) presentation
वित्त क्षेत्र में इसका उपयोग बजट और वार्षिक अनुमान दर्शाने के लिए उपयोग किया जाता है।
Sales and Marketing (बिक्री और विपणन) presentation
बिक्री और विपणन के क्षेत्र में प्रोडक्ट्स को प्रस्तुत करने लिए powerpoint का उपयोग ज्यादा किया जाता है।
Personal (व्यक्तिगत रूप) use of presentation
इसका उपयोग आप व्यक्तिगत प्रस्तुति के लिए भी कर सकते है जैसे की कोई पारिवारिक समारोह शादी, जन्मदिन, आदि।





No comments:
Post a Comment