PowerPoint
अपने Computer में MS PowerPoint को Open करना बहुत आसान है. इस Blog के माध्यम से आपको MS PowerPoint को Open करने के कई तरीके बताएं जाएंगे. इनका अध्ययन करने के बाद आप अपने कम्प्युटर में आसानी से MS PowerPoint open कर पाएंगे।
यह Blog Window 7 पर तैयार किया गया है. इसलिए हो सकता है जो तरीका यहाँ बताया जा रहा है।यह आपके कम्प्युटर में कुछ अलग हो.
आपको बताते चले कि यह अंतर, आप Windows का कौनसा संस्करण उपयोग में ले रहे है, पर निर्भर करता है. जो तरीका इस gyan gnaga में सीखाया जा रहा है. यह लगभग Windows के हर संस्करण मे समान ही होता है।
इसलिए आप ज्यादा चिंता न करे बस दिखावट में थोडा बहुत अंतर हो सकता है. चलो नीचे एक-एक करके MS PowerPoint को Open करने के तरीकों का अध्ययन करते है
PowerPoint Open करने के विभिन्न तरीके
- Start Menu द्वारा
- Windows Search Box द्वारा
- Run Command द्वारा
- Desktop Shortcut द्वारा
1. Start Menu द्वारा PowerPoint Open करना
यह तरीका बहुत ही आसान और जाना – माना है. और कम्प्युटर में ज्यादातर इसी तरीके से अपने मन पसंद Software को Open किया जाता है. इस विधि से “MS PowerPoint” को हम सिर्फ चार क्लिक से Open कर सकते है. चलो हम भी MS PowerPoint को इस तरीके से Open करना सीखे.
1. सबसे पहले “Window Start Button” पर क्लिक करें. यह आपको अपने कम्प्युटर window में नीचे बांयी ओर मिलेगा. इस बटन कि दिखावट आपके Operating System के संस्करण पर निर्भर करती है, क्योंकि “Windows” के हर संस्करण में इस बटन की दिखावट अलग-अलग है.
2. इसके बाद आपको “All Program” पर क्लिक करना है जो आपको नीचे ‘Menu Bar’ में तीर से दर्शाया गया है. यह Menu “Windows Start Button” पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आती है.
3. “All Programs” पर क्लिक करने पर “Menu Bar” से “Microsoft Office” ढूंढकर उस पर क्लिक करना है.
“Microsoft Office” पर क्लिक करने के बाद आपके सामने जो “Menu Bar” खुलकर आती है, उसमे से आपको “Microsoft Office PowerPoint” पर क्लिक करना है.
4. “PowerPoint” पर क्लिक करने के बाद “MS PowerPoint” आपके सामने Open हो जाएगा. अब आपके सामने PowerPoint की Window सामने है.
2. Windows Search Box द्वारा Open करना
1. सबसे पहले “Windows Start Button” पर क्लिक करें.
2. फिर आपको “Windows Search Box” में ‘powerpoint’ या ‘POWERPOINT’ लिखना है
3. इसके बाद आप “Enter” बटन दबाएं और आपके सामने “MS PowerPoint” Open हो गया है। या आपके सामने दिखाई दे रहे Microsoft Office Powerpoint 2007 पर क्लिक करें।
3. Run Command द्वारा Open करना
1. सबसे पहले “Windows key + R” की-बोर्ड के माध्यम से दबाए
2. इस Shortcat को दबाने के बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार की Window खुल कर आएगी.
3. यह विंडॉज का ‘Run Box’ है. इसके सर्च बॉक्स में आपको “powerpnt” या ‘POWERPNT’ लिखना है. याद रखें की जैसे यहां ‘powerpnt’ या ‘POWERPNT’ को लिखा गया है इसे हू-ब-हू लिखना है, इसमे स्पेस नही देना है.
4. इसके बाद आप Mouse से ‘OK’ पर क्लिक करें या फिर की-बोर्ड से “Enter” बटन दबाएं और आपके सामने “MS PowerPoint” Open हो जाएगा.
4. Desktop Shortcut द्वारा Open करना
यह विधि सबसे छोटी और आसान है. इसमे आपको सिर्फ एक क्लिक करना है और “MS PowerPoint” आपके सामने खुल जाएगा. चलो इस विधि का अध्ययन करें.
1. अपने Disktop पर “MS PowerPoint” का आइकन खोजें
2. जब आपको यह दिख जाए तो इस पर ‘Mouse’ को ले जाए तो आप देखेंगे कि इसे एक वर्ग ने घेर लिया है. अब इस आइकन पर अपने ‘Mouse’ की बांयी क्लिक को दो बार (double-click) जल्दी से दबाएंगे तो ‘MS PowerPoint’ open हो जाएगा.
3. यदि आपने ‘MS PowerPoint’ को 'Task bar' पर पिन किया हुआ है तो आप ‘MS PowerPoint’ आइकन पर एक क्लिक कर ‘MS PowerPoint’ Open कर सकते है.









No comments:
Post a Comment