Excel में चार्ट
Excel में चार्ट डाटा को ग्राफ के रूप में प्रदर्शित करने का एक बेहतर विकल्प माना जाता है। जिसमे विभिन्न प्रकार के symbols और images के द्वारा डाटा का प्रस्तुतीकरण किया जाता है।
Excel में चार्ट के use का मुख्य उद्देश्य डाटा को बेहतर ,प्रभावशाली और सरल रूप में दिखाना है जिससे डाटा को आसानी से समझा जा सके। चार्ट का प्रयोग मुख्य रूप से बिज़नेस में ,शेयर मार्किट और कंपनियों द्वारा उनके परफॉरमेंस में हो रहे उतार चढ़ाव और डाटा के सही विश्लेषण के लिए किया जाता है।
एक्सेल में चार्ट के कई विकल्प उपलब्ध है जिनका चुनाव वर्कशीट में उपलब्ध डाटा के आधार पर किया जाता है।
Excel में चार्ट के प्रकार [Types of Chart in Excel ]
- Column chart
- Line chart
- Pie chart
- Bar chart
- Area chart
- Scatter chart
- Stock chart
- Doughnut chart
- Bubble chart
- Radar chart
(1) Column chart (कॉलम चार्ट)
कॉलम चार्ट का प्रयोग सामान्यतः दो व दो से अधिक डाटा की तुलना करने के लिए किया जाता है। यह chart Excel में by default chart के रूप में define किया गया है। यह किसी डाटा की तुलना को स्तम्भ की आकृति की तरह प्रदर्शित करता है।
इसे प्रयोग करने के लिए शार्ट कट की ALT+F1 है।
एक्सेल में कॉलम चार्ट का प्रयोग करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करे -
- डाटा को सेलेक्ट करे।
- Insert tab पर जाये।
- Column chart ऑप्शन पर क्लिक करे।
- Column chart ऑप्शन पर क्लिक करते ही विभिन्न प्रकार के chart जैसे 2D, 3D, Cilynder, Cone Pyramid आपको दिखाई देंगे।
- अब अपने पसंद की चार्ट को सेलेक्ट करे।
(2) Line chart (लाइन चार्ट)
- डाटा को सेलेक्ट करे।
- Insert tab पर जाये।
- Line chart ऑप्शन पर क्लिक करे।
- Line chart ऑप्शन पर क्लिक करते ही chart के प्रकार जैसे 2D Line , 3D Line आपको दिखाई देंगे।
- अब अपने पसंद की चार्ट को सेलेक्ट करे।
(3) Pie chart (पाई चार्ट)
एक्सेल में पाई चार्ट का प्रयोग केवल एक डाटा श्रृंखला को प्रदर्शित करने के लिए करते हैं। पाई चार्ट एक ऐसी इमेज है जिसमे एक वृत्त को कई भागो में बांटकर , विभिन्न रंगो के द्वारा डाटा श्रृंखला को दिखाया जाता है।
एक्सेल में पाई चार्ट का प्रयोग करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करे -
- डाटा को सेलेक्ट करे।
- Insert tab पर जाये।
- pie chart ऑप्शन पर क्लिक करे।
- pie chart ऑप्शन पर क्लिक करते ही chart के प्रकार जैसे 2D pie , 3D pie आपको दिखाई देंगे।
- अब अपने पसंद की चार्ट को सेलेक्ट करे।
(4) Bar chart (बार चार्ट )
Bar chart Column chart की ही तरह डाटा श्रृंखला को graph के रूप में प्रदर्शित करता है
Column chart ऊर्ध्वाधर खम्भों के रूप में एवं Bar chart क्षैतिज रूप में आंकड़ों को दर्शाता है
Bar chart के X-axis में numeric values निहित होते है और Y-axis में डाटा श्रेणियाँ निहित होती है।
- डाटा को सेलेक्ट करे।
- Insert tab पर जाये।
- Bar chart ऑप्शन पर क्लिक करे।
- Bar chart ऑप्शन पर क्लिक करते ही chart के प्रकार जैसे 2D bar , 3D bar, Cylinder, cone और Pyramid आदि आपको दिखाई देंगे।
- अब अपने पसंद की Bar chart को सेलेक्ट करे।
- क्लिक करते ही Bar chart वर्कशीट पर डिस्प्ले हो जायेगा।
(5) Area chart (एरिया चार्ट )
- डाटा को सेलेक्ट करे।
- Insert tab पर जाये।
- Area chart ऑप्शन पर क्लिक करे।
- Area chart ऑप्शन पर क्लिक करते ही chart के प्रकार जैसे 2D area, 3D area आपको दिखाई देंगे।
- अब अपने पसंद की Area chart को सेलेक्ट करे।
- क्लिक करते ही Area chart वर्कशीट पर डिस्प्ले हो जायेगा।
(6) Scatter chart (स्कैटर चार्ट )
- डाटा को सेलेक्ट करे।
- Insert tab पर जाये।
- Scatter chart ऑप्शन पर क्लिक करे।
- अब अपने पसंद की Scatter chart को सेलेक्ट करे।
- क्लिक करते ही Scatter chart वर्कशीट पर डिस्प्ले हो जायेगा।
(7) Stock chart (स्टॉक चार्ट)
2. High Low Close chart
3. Volume High Low Close chart
4. Volume Open High Low Close chart
- डाटा को सेलेक्ट करे।
- Insert tab पर जाये।
- other charts ऑप्शन पर क्लिक करे।
- ऑप्शन पर क्लिक करते ही स्टॉक चार्ट के चार ऑप्शंस डिस्प्ले होंगे
- अब एक एक करके सभी ऑप्शंस प्रयोग को समझेंगे।
1) Open-High-Low-Close- Open High Low Close chart बनाने के लिए चार तरह के डाटा कॉलम की जरुरत होती है- Open,High ,Low और Close.... यह चार्ट बनाने से पहले डाटा को इसी क्रम में व्यवस्थित करना जरुरी होता है।
2) High-Low-Close- High Low और Close चार्ट बनाने से पहले डाटा को High Low और Close इसी क्रम में व्यवस्थित करना होता है।
3) Volume-High-Low-Close- इस चार्ट को बनाने के लिए चार तरह के आंकड़ों Volume, High, Low और Close का डाटा जरुरी है और डाटा को इसी क्रम में व्यवस्थित किया जाना चाहिए।
4) Volume-Open-High-Low-Close- इस चार्ट को बनाने के लिए इन चार आंकड़ों Volume,Open,High,Low और Close का डाटा में होना आवश्यक होता है और यह सभी आंकड़े इसी क्रम में व्यवस्थित होने चाहिए।
(8) Doughnut chart (डोनट चार्ट)
एक्सेल में डोनट चार्ट एक पाई चार्ट की तरह ही जितना भी डाटा है उसमे प्रत्येक डाटा के सहयोग को प्रदर्शित करता है लेकिन इसमें कई लायर्स शामिल होती है।
एक्सेल में डोनट चार्ट का प्रयोग करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करे -
- डाटा को सेलेक्ट करे।
- Insert tab पर जाये।
- Doughnut chart ऑप्शन पर क्लिक करे।
- अब Doughnut chart को सेलेक्ट करे।
- क्लिक करते ही Doughnut chart वर्कशीट पर डिस्प्ले हो जायेगा।
(9) Bubble chart (बबल चार्ट)
- डाटा को सेलेक्ट करे।
- Insert tab पर जाये।
- Bubble chart ऑप्शन पर क्लिक करे।
- अब Bubble chart को सेलेक्ट करे।
- क्लिक करते ही Bubble chart वर्कशीट पर डिस्प्ले हो जायेगा।
(10) Radar chart (राडार चार्ट)
राडार चार्ट का प्रयोग multiple डाटा श्रेणियों की तुलनात्मक मान को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। यह एक जाल के रूप की आकृति के सामान दिखाई देता है।
राडार चार्ट में multiple axis होते है और सभी axis एक पॉइंट पर मिलते है जो की उसका मुख्य केंद्र बिंदु होता है जहा से सभी axis की उत्पत्ति होती है।
एक्सेल में राडार चार्ट का प्रयोग करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करे -
- डाटा को सेलेक्ट करे।
- Insert tab पर जाये।
- Radar chart ऑप्शन पर क्लिक करे।
- अब Radar chart को सेलेक्ट करे।
- क्लिक करते ही Radar chart वर्कशीट पर डिस्प्ले हो जायेगा।










No comments:
Post a Comment