MS Excel का Layout क्या है?

 

MS Excel का लेआउट – MS Excel Interface Layout

जैसा की हमने पहले ही जान लिया है की एमएस एक्सेल एक spreadsheet एप्लीकेशन है जिसका उपयोग बहुत सारे कामों को पूरा करने के लिए करते हैं.

जैसे डाटा कैलकुलेशन, formatting इत्यादि. MS Excel का पूरा नाम Microsoft Excel है. हम यहाँ पर इसके layout के बारे में जानेगे की इसमें क्या क्या ऑप्शन होते हैं.

इस एप्लीकेशन में काम करने के लिए और इसे सही तरीके से चलाने के लिए आपको इसके layout को समझना जरुरी है. आपको ये पता होना चाहिए की इसके इंटरफ़ेस जो ऑप्शन दिखाए देते हैं उनके क्या नाम हैं और उनसे हम क्या क्या काम कर सकते हैं.

आगे हम इंटरफ़ेस में मौजूद ऑप्शन के बारे जानेंगे. यहाँ आपको Microsoft Excel की 2007 version का screenshot के साथ layout दिखाया जा रहा है.

Title bar

MS Excel के सबसे ऊपर भाग यानि top में centre में आपको जो bar नज़र आएगा वो Title Bar है. यहाँ पर आप जिस भी फाइल में काम कर रहे हैं उसका नाम दिखाई देगा.

अगर आप एक नए डॉक्यूमेंट में काम कर रहे हैं तो इसका नाम Book1 रहेगा जब आप इसे save करने जायेंगे तब आप अपनी मर्ज़ी से इसका नाम रख कर सुरक्षित कर सकते हैं. अब इसका नाम Book1  की जगह आपका रखा गया नाम दिखाई देगा.

इसके दाहिने तरफ कोने में आपको 3 बटन होते हैं. इन तीनों बटन के अलग अलग काम हैं जो मैं आपको आगे बता रहा हूँ.

MS Excel का Layout Option क्या है?


   Minimize – इस बटन को जब हम क्लिक करते हैं तो माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल या फिर कोई भी प्रोग्राम जो ओपन है वो नीचे taskbar में चला जाता है.

जिसे आप taskbar में क्लिक कर के फिर से वापस कभी भी खोल सकते हैं. इसका इस्तेमाल हम तभी करते हैं जब हमे काम करते हुए बीच में किसी और दूसरे एप्लीकेशन को खोलने की जरुरत पड़ती है.

   Maximize – Maximize बटन का प्रयोग कर के हमे माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल या फिर किसी भी अन्य प्रोग्राम के बॉक्स को अपने मन के मुताबिक आकर में बदल सकते हैं.

ये प्रोग्राम के window को width और length को adjust कर के काम कर सकते हैं. इस बटन को दुबारा क्लिक कर के हम एप्लीकेशन को वापस full screen आकर में वापस ला सकते हैं.

   Close Button – ये बटन red color में होता है इसे जब हम क्लिक करते हैं तो एप्लीकेशन या प्रोग्राम बंद हो जाता है.

Office Button

Microsoft एक्सेल में ऑफिस बटन एक मुख्य भाग है. यह बटन बाएं तरफ कोने में होता है. इसमें कई तरह के ऑप्शन मौजूद होते हैं जैसे New, Open, Save, Save as, Print, Prepare, Send इत्यादि.



Quick Access Toolbar

Title bar में ही स्थित Quick Access Toolbar भी एक प्रमुख ऑप्शन है. इस toolbar के प्रयोग हम ज्यादा उपयोग होने वाले commands को वहां पर लाने के लिए करते हैं.

इसका मतलब ये है की आप जिस भी ऑप्शन या कमांड का उपयोग बार बार करते हैं उसके लिए आपको menu में जाकर उसे क्लिक करने में देरी होती है तो आप उस के कमांड को यहाँ पर जोड़ सकते हैं फिर आपको ज्यादा अंदर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है.



वो कमांड quick access toolbar में add  हो जाता है और आप सीधे यही से उस कमांड का प्रयोग कर सकते हैं.

Menu bar

Menu bar Title bar के ठीक नीचे स्थित होता है. इस में एम एस एक्सेल में प्रयोग होने वाला जितना भी ऑप्शन होता है सब का एक ख़ास काम होता है. और हर Tab के अंदर इसके अपने ribbon होते हैं जिसमे बहुत सारे tools होते हैं.



Ribbon

Menu bar के हि नीचे Ribbon होता है. Menu bar के हर एक tab के लिए अलग अलग ribbon होता है.



हर ribbon के अंदर ढेर सारे option मौजूद होते हैं जिनमे सबका अलग काम है और हर tool बहुत महत्वपूर्ण होता है. यहाँ पर आप ribbon का एरिया लाल कलर के बॉक्स के रूप में देख सकते हैं.

Name Box

Ribbon के नीचे बायीं तरफ आपको जो एक छोटा बॉक्स दिखाई देता है वो Name box है. इस बॉक्स में आपको हर cell का नाम दिखाई देता है. आप जब इसमें किसी cell का नाम डालते हैं तो उसे ढूंढ सकते हैं.



Formula Bar

Name box के दायीं तरफ का बॉक्स जो होता है वो Formula bar होता है इसमें हम formula लिख कर अपना काम कर सकते हैं इसके अलावा हम जिस cell में काम करते हैं या फिर कुछ भी लिखते हैं वो formula bar में हमे दिखाई देता है.



Text Area or Main Working Area

यहाँ पर cell होते row और column के रूप में दिखाई देते हैं. हम अपना सारा काम इसी पर करते हैं. इसी पर हम टेबल बनाते हैं उसमे डाटा डालते हैं कैलकुलेशन करते हैं. इसी को हम sheet भी बोलते हैं.



Status Bar

ये Text area के ठीक नीचे होता है. यहाँ पर sheet Tab, page layout selector, और zoom level सेट करने के ऑप्शन होते हैं.

Sheet tab

ये status bar में स्थित होता है वो भी बिलकुल बायीं तरफ . यहाँ पर हम एक ही फाइल के अंदर अलग अलग sheet जोड़ सकते हैं उसके लिए बस हमे एक नयी sheet tab copy या फिर new sheet बनाने के ऑप्शन मिलते हैं जिससे आसानी से एक फाइल अंदर अनेक शीट बना सकते हैं.

Page Layout Selector

Sheet tab के ठीक दाहिने तरफ page layout selector होता है. इसका उपयोग क्र के हम  शीट को अलग अलग layout में देख सकते हैं.



जिसमे Normal, Page layout, Page Break Preview होते हैं जिन से  अपने पेज को देख सकते हैं और page की सेटिंग कर सकते हैं.

Zoom Level

Page Layout Selector दाहिने तरफ zoom level का ऑप्शन होता है. इस के द्वारा sheet को हम छोटे आकर में adjust कर के देख सकते हैं. जब sheet बहुत बड़ी आकर की हो जाती है तो फिर ये ऑप्शन हमारे बहुत काम का है.

No comments:

Post a Comment

MS Power Point के Element तथा विशेषताएं क्या है?

  MS Power Point   MS Power Point , जिसका पूरा नाम ‘ Microsoft Power Point ‘ है तथा इसे ‘ Power Point ‘ के नाम से भी जानते है, एक Presentati...